UOU GEYS–01 Solved Paper December 2024 | Question Answers in Hindi
आज हम आपको UOU STUDY POINT की तरफ से UTTRAKHAND OPEN UNIVERSITY के पेपर Code GEYS-01 के 1st Semester के महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर लाए है जो आपकी परीक्षा में बहुत उपयोगी होंगे UOU GEYS–01 Solved Paper December 2024 | Question Answers in Hindi प्रश्न 01: योग का अर्थ स्पष्ट करते हुए इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए। उत्तर: योग का अर्थ: ‘योग’ शब्द संस्कृत धातु “युज” से बना है, जिसका अर्थ है जोड़ना या मिलाना । योग का तात्पर्य आत्मा और परमात्मा के मिलन से है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि मानसिक, आत्मिक और आध्यात्मिक विकास का मार्ग है। योग के माध्यम से मनुष्य अपने शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करता है और मोक्ष की प्राप्ति की ओर अग्रसर होता है। योग की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि योग भारत की प्राचीनतम सांस्कृतिक धरोहरों में से एक है। इसकी उत्पत्ति वैदिक काल से मानी जाती है। वैदिक काल (1500 ई.पू. – 500 ई.पू.) ऋग्वेद और उपनिषदों में योग संबंधी अनेक उल्लेख मिलते हैं। योग को तप, ध्यान और समाधि के रूप में वर्णित किया गया है। उपनिषदों ने योग को ब्रह्मज्ञान प्राप्त करने...